Wednesday, February 14, 2018
Home > Crime > कन्नूर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, माकपा से जुड़े लोगों पर आरोप

कन्नूर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, माकपा से जुड़े लोगों पर आरोप

नई दिल्ली। केरल के कन्नूर जिले के मत्तानूर में कथित तौर पर  माकपा  के कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सुहैब मत्तानूर प्रखंड युवक कांग्रेस का सचिव था। जिस समय हमला किया गया उस समय वह थेरूर और रियाज के साथ सड़क के किनारे चाय की एक दुकान पर खड़ा था।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुहैब को थालचेरी स्थित इंदिरा गांधी को-ओपरेटिव अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि यह पिछले सप्ताह इलाके में हुयी हिंसा के मामलों से संबद्ध है।

फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  इस बीच कांग्रेस ने कल के हमलों के विरोध में जिले में सुबह से लेकर शाम तक बंद रखने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *