Thursday, April 26, 2018
Home > Chhattisgarh > मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे खंडेलवाल होटल, आलू-पोहा का नाश्ता करने के बाद पहुंचे कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे खंडेलवाल होटल, आलू-पोहा का नाश्ता करने के बाद पहुंचे कार्यक्रम में

Chief Minister Dr. Raman singh

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर अपने सरल व्यक्तित्व का परिचय दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव के कामठी लाइन स्थित खंडेलवाल होटल में अचानक गाड़ी रुकवाई। और   सीएम डॉ. रमन सिंह ने स्वादिष्ट आलू-पोहा का नाश्ता किया। इस दौरान उनके बेटे और राजनांदगांव से सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद थे। वहीं सांसद अभिषेक सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच अगर स्वादिष्ट आलू-पोहा का नाश्ता मिल जाए तो मजा ही कुछ और है। राजनांदगांव के कामठी लाइन स्थित खंडेलवाल होटल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के साथ जब इसका आनंद लिया तो बरबस ही मुंह से निकल पड़ा ‘वंडरफुल’।

sansad abhishek singh 01

दिग्विजय महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हए मुख्यमंत्री और सांसद अभिषेक सिंह

sansad abhishek singh 03

राजनांदगांव स्थित दिग्विजय महाविद्यालय आज हीरक जयंती और दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान राजानांदगांव से सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दिग्विजय कॉलेज में अध्यापन बिल्डिंग, कॉलेज परिसर में उद्यान एवं सोलर पैनल का लोकार्पण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। इस महाविद्यालय का इतिहास बेहद ही गौरवपूर्ण है जहां डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, गजानंद माधव मुक्तिबोध, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों ने अपनी सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *