Friday, February 23, 2018
Home > Chhattisgarh > एक ही दिन में इतना कुछ, वाकई फिल्मी है प्रिया प्रकाश वरियर की कहानी

एक ही दिन में इतना कुछ, वाकई फिल्मी है प्रिया प्रकाश वरियर की कहानी

priya prakash varear.jpg kiss

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर हर तरफ अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। 26 सेंडक के एक वीडियो क्लीप से देश और दुनिया में रातों रात सुपर स्टार बन गई। आपको बता दें इस समय प्रिया प्रकाश वरियर इंटरनेट सेनसेशन बन चुकीं हैं।

दरअसल यह धमाल उनकी एक छोटी-सी वीडियो क्लिप का सोशल मीडिया में वायरल हो जाने से हुआ है। जो कि उनके नए सॉन्ग ‘मनिक्य मलाराया पूवी’ का है। वीडियो का यह गाना उनकी आने वाली मलयालम फिल्म ओरू अदार लव का है। इस वीडियों क्लिप के साथ जो खास बात रही वो यह कि यह वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई।

इस वीडियो में प्रिया और उनके सह-कलाकार रोशन मोहम्मद की कैमिस्ट्री को करोड़ों लोगों ने बेहद पसंद किया है।

priya prakash varear

बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री

प्रिया प्रकाश वरियर के रातों-रात फेमस के बाद अब चर्चा है इस मल्यालम एक्ट्रेस की बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रिया से संपर्क करने की कोशिश  में लगे। इस वीडियो वायरल से प्रिया के फिल्मी में चार चांद लग सकते है। अब दर्शक भी प्रिया का बॉलीवुड में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निजी चैनल पर बोली प्रिया-  आंख वाली सीन की नहीं की थी प्रैक्टिस  

इस वायरल वीडियों के बारे में एक निजी चैनल में दिए इंटरव्यू में प्रिया ने कहा कि आंख वाला सीन हमारा कोई पहले से तय या प्रैक्टिस किया हुआ सीन नहीं था। हालांकि यह सीन अच्छा हुआ और हमारे डायरेक्टर ने एक बार में ही ओके कर दिया था।

वायरल हो रहे इस वीडियो पर बन रहे मेमे (Meme) के बारे में पूछे जाने पर मलयालम एक्ट्रेस ने कहा, “हां मैंने उनको देखा, अच्छा लगता है कि बडे़-बड़े लोगों के साथ भी ट्रोल्स आ गए हैं।

इसके बाद एक और वीडियो आया जिसमें ‘नैनों की बंदूक’ चलाते हुए प्रिया प्रकाश दिख रही हैं।

इस वीडियो में एक बार फिर से प्रिया अपनी कातिलाना अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। क्लास रूम में फिल्माए गए इस सीन में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं। इसके तुरंत बाद वह हाथों से बंदूक चलाकर उन्हें घायल करती नजर आ रही हैं।

इसे पहले आए एक वीडियो में प्रिया और रोहन का 26 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग वायरल हुआ था। जिसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर के साथ व्हाट्सएप पर खूब शेयर भी किया गया था। जिसके बाद यह एक नया दूसरा वीडियों ने फिर से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

इसी बीच प्रिया प्रकाश के हिस्से में इन चर्चाओं और लोगों की खूब वाहवाही के बाद एक और नई कहानी जुड़ती हुई नजर आ रही है। जो कि प्रिया प्रकाश के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है।

प्रिया प्रकाश वरियर पर मुस्लिम भावना को आहत पहुंचाने का आरोप, FIR दर्ज

आपको बता दें कि हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में प्रिया प्रकाश और फिल्ममेकर उमर लूलू पर मुस्लिम भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा गया है। यह मामला सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि प्रिया प्रकाश के अलावा इंटरनेट पर वायरल हुए ‘मनिकया मलराया पूवी’ गाने के प्रोड्यूसर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

खैर इतना कुछ एक ही दिन में होना अपने आप में खास मायने रखता है। और इस बात में कोई दो राय नहीं कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के चर्चाओं का दौर अभी कुछ दिनों तक और चलने वाला है। इसके साथ ही प्रिया प्रकाश ने न सिर्फ लोगों की तारीफे हासिल की हैं। बल्कि एक बड़ी हस्ती के रुप में भी मशहूर हो चुकी हैं। फिर ऐसे में कंट्रोवर्सी का दौर साथ चले तो इसमें कोई नई बात नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *