Tuesday, June 5, 2018
Home > District > Bastar > औचक निरीक्षण करने नारायणपुर के गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, छात्राओं के साथ किया भोजन

औचक निरीक्षण करने नारायणपुर के गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, छात्राओं के साथ किया भोजन

नारायणपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप जी ने जनसंपर्क पदयात्रा के 18वें दिन धुआंधार जनाधार के साथ जिले के कुम्हारपारा पहुंचे। यहां उन्होंने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा की शुरुआत की। नगर के सभी वार्ड और पारा से होते हुए जनता से सीधा संपर्क कर मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामिणों की समस्त समस्याओं को सुना। साथ ही तत्काल निराकरण भी किया गया। इसके साथ भाजपा सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात कह कर ग्राम वासियों को भाजपा से जुड़ी लाभकारी योजनाओं एवं उनकी योजनाओं से प्राप्त लाभों को बताया।

अचानक गरांजी के गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे शिक्षा मंत्री

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने गरांजी  में स्थित आदर्श कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां सभी छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्राओं से जुड़ी समस्त जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी के साथ-साथ मंत्री कश्यप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खूब पढ़ो निरंतर बढ़ो इन शब्दों से छात्राओं को संबोधित किया। उनको नई ऊंचाइयों एवं पढ़ाई में अच्छे होने की बात कही। इसके साथ ही समस्त छात्राओं के साथ मंत्री ने भोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *