Monday, June 25, 2018
Home > Chhattisgarh > धमतरी को मिला बड़ी रेललाइन की सौगात, 544 करोड़ मंजूर, क्षेत्रवासियों ने मोदी सरकार को जताया आभार

धमतरी को मिला बड़ी रेललाइन की सौगात, 544 करोड़ मंजूर, क्षेत्रवासियों ने मोदी सरकार को जताया आभार

Dhamtari got a big railline, 544 crores sanctioned, regionmen express gratitude to Modi government

कुरुद। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर और महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू के संयुक्त प्रयासों से जिले के आठ लाख लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग धमतरी से केन्द्री तक बड़ी रेल लाइन को रेल प्रशासन की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए रेल प्रशासन ने 544 करोड़ रुपये की मंजूरी परियोजना को पूरा करने के लिए दी है।

इस परियोजना की मंजूरी से धमतरी से केन्द्री तथा अभनपुर से राजिम ब्रांच लाइन 67.2 किमी की छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में तब्दीली की जाएगी। साथ ही रायपुर से टिटलागढ़ तक 203 किलोमीटर रेल लाइन के काम को भी मंजूर किया है। दोनों कार्यों की लागत 543.93 करोड़ रूपये हैं।

पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा गेज कन्वर्सन की स्वीकृति की बात को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए जिले वासियों को बधाई दी है। निश्चित ही इस बड़ी स्वीकृति से क्षेत्र सहित जिले की विकास को नई रफ्तार मिलेगा। उक्त स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनन्दन साहू, प्रदेश मंत्री भाजपा निरंजन सिन्हा, विशेष आमन्त्रित सदस्य शिवप्रताप ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय भीमदेव साहू, भानू चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, जपं अध्यक्ष पूर्णिमा रामस्वरुप साहू, उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस, भाजपा मंडल अध्यक्षगण तिलोकजैन, रामगोपाल देवांगन, गौकरण साहू, योगेश्वर साहू, आदर्श चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, सतीष जैन समेत क्षेत्रीय भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री पीयूष गोयल, केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद चन्दूलाल साहू सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि विकास की राह में जो भी संभावनाएं है उन्हें पूरा कर हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है।  मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का तथा माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने धमतरी से केन्द्री व रायपुर से टिटलागढ़ रेलवे को ब्राडग्रेज के रूप में एक नई दिशा देने का काम किया है। पिछले 2 रेलवे बजटों में सरकार द्वारा रेलवे के मूलभूत ढ़ांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है। वर्तमान सरकार ने रेलवे में यात्रा के दौरान गुणवत्ता, सुरक्षा, तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और प्रबंधन में सुधार जैसे जो महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं उनका लाभ क्षेत्र व जिलेवासियों को मिलेगा।  जिलेवासियों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई।

भाजपा प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार में रेल बजट एक राजनीति का जरिया बन गया था। जिसके चलते पूर्ववर्ती सरकार व जिले में स्थापित उनके प्रतिनिधि जानबूझकर ब्राडग्रेज की मांग को लटकाए हुए थे और प्रदेश सरकार पर अंशदान नही देने का आरोप मढ़ते थे। मोदी सरकार ने जिलेवासियों को विकास से जोड़ने ऐतिहासिक कदम उठाया है और ब्राडग्रेज की सौगात दी है।

कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर का कहना है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार है रेलवे को सर्वसमावेशी, सर्वदेशीय, सर्वस्पर्शीय एवं पारदर्शीय स्वरूप दिया गया है। इसमें न तो प्रांतवार दिखाई देता है न ही स्वार्थवाद है, इसमें सिर्फ राष्ट्रवाद ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *