Monday, July 16, 2018
Home > Chhattisgarh > Breaking: बदले गए प्रदेश के 39 शासकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल, प्राचार्यों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखिए सूची…

Breaking: बदले गए प्रदेश के 39 शासकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल, प्राचार्यों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखिए सूची…

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कॉलेजों के प्राचार्यों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया। इसमें पूरे प्रदेश के 39 शासकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल बदले गए है। दुर्ग संभाग के कई कॉलेजों के भी प्राचार्य बदले गए हैं।

यहां बदले गए प्रिंसिपल के प्रभार

शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर गर्ल्स पीजी कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी का तबादला शासकीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बेमेतरा हो गया है।

डॉ. तिवारी के स्थान के पर गर्ल्स कॉलेज की कमान डोंगरगढ़ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम को सौंपी गई है।

नवागढ़ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति लाल को भिलाई-3 कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनके अलावा साइंस कॉलेज दुर्ग के प्रिंसिपल डॉ. एसके राजपूत और दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह को यथावत रखा गया है।

शिवनाथ साइंस कॉलेज राजनांदगांव की प्राचार्य डॉ. सुमन बघेल का तबादला कमला कॉलेज किया गया है।

शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य डॉक्टर सोम कुमार चटर्जी को  शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य PG महाविद्यालय महासमुंद का प्राचार्य बनाया है।

शासकीय जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना के प्राचार्य डॉक्टर आरके पुरोहित को शासकीय दंतेश्वरी PG महाविद्यालय दंतेवाड़ा का नया प्राचार्य बनाया गया।

शासकीय एनईएस PG महाविद्यालय जसपुर के प्राचार्य डॉक्टर एस आर देशपांडे को अपर संचालक उच्च शिक्षा संचनालय नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खराब के प्राचार्य डॉक्टर अंतराम बंजारे को शासकीय लल्लन सहाय महाविद्यालय रामानुजगंज के प्राचार्य बनाया गया है।

शासकीय महाविद्यालय बकावंड बस्तर के प्राचार्य डॉक्टर विजय लक्ष्मी मूर्ति को शासकीय भानु प्रताप देव PG महाविद्यालय कांकेर का प्राचार्य नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *