Wednesday, August 22, 2018
Home > District > Ambikapur > अंबिकापुर में अपनी मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

अंबिकापुर में अपनी मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

अंबिकापुर। चार सूत्रीय मांगों को लेकर 19 दिनों से हड़ताल पर बैठे अनियमित कर्मचारियों ने नाराज होकर शनिवार को नगर निगम के कर्मचारियों से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। हांलाकि पुलिस की समझाइश के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

पूरे प्रदेश में चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। विधानसभा में इन मांगों पर किसी तरह का विचार नहीं किए जाने और आश्वासन नहीं दिए जाने से नाराज अनियमित कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों से भीख मांगी।

19 दिनों से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

कलेक्ट्रेक के बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम के दफ्तर पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से भी भीख मांगी और उनसे इस आंदोलन में शामिल होने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें भीख मांगने से रोकते हुए कहा कि बगैर किसी अनुमति के इस तरह का प्रदर्शन करना जायज नहीं है और समझाइश देते हुए प्रदर्शन खत्म करवाया।

जिले के अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमितिकरण, ठेका प्रथा बंद करने, 62 साल तक सेवा निश्चित करने और समान कार्य समान वेतन जैसी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से हड़ताल पर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *