Monday, August 27, 2018
Home > Chhattisgarh > शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से रेप, माना में पदस्थ एएसआई गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर कॉलेज की छात्रा से रेप, माना में पदस्थ एएसआई गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से रेप के मामले में पुलिस ने एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। चौथी बटालियन में पदस्थ एएसआई अरुण कुमार खलकों को मंगलवार को रायपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पंडरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की है। आरोपी एएसआई पर कॉलेज की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।

पीड़िता का आरोप है कि माना स्थित सशस्त्र बल की चौथी बटालियन का एएसआई अरुण खलको ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लोधीपारा में किराए का मकान लेकर रहता है और उसने पीड़िता के साथ यहीं दुष्कर्म किया था। जानकारी के मुताबिक 7 दिन पहले आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली और पीड़िता से संपर्क खत्म कर लिया। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने सोमवार रात अरुण खलको के खिलाफ पंडरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *