Sunday, May 20, 2018
Home > Chhattisgarh > पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, पुलिस ने किया शव बरामद, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, एनकाउंटर जारी

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, पुलिस ने किया शव बरामद, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, एनकाउंटर जारी

सुकमा। जिले में सुरक्षा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल है। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेड इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की STF और DRG की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। एक महिला और पुरुष नक्सली के शव को जवानों ने बरामद किया है। घटना स्थल से जवानों ने हथियार भी बरामद किया। अभी भी इलाके में एनकाउंटर जारी है। जवान इलाके में तलाशी अभियान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *