Sunday, July 8, 2018
Home > Chhattisgarh > पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, फूलोदेवी नेताम समेत कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं की लगेगी क्लास

पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, फूलोदेवी नेताम समेत कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं की लगेगी क्लास

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इसके लिए वे आज रायपुर पहुंच गई है। वहीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने सुष्मिता देव का जोरदार स्वागत किया है।

दरअसल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर रहने वाली है। 10 मार्च और 11 मार्च को कांग्रेस भवन में कार्यकारिणी की बैठक और महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके साथ आज भिलाई में चल रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेगी। उसके बाद भिलाई से पिथौरा के लिए रवाना होंगी। पिथौरा में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

सुष्मिता देव के साथ ही महिला कांग्रेस की प्रभारी इंद्राणी मिश्रा भी आज रायपुर पहुंची। जिनका रायपुर रेलवे स्टेशन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी इस बार महिलाओं पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसी वजह से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हैं। सुष्मिता देव रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक भी लेंगी।

जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष उषा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव का दौरा इसलिए भी खास है कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर अपने दो दिवसीय दौरे में महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही रायपुर में कांग्रेस भवन में महिला कार्यकारिणी की बैठक, 10 मार्च को पिथौरा में कार्यकर्ता सम्मेलन और 11 मार्च को भिलाई में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस सुस्मिता देव की यात्रा के बाद अब नया दांव खेलने का प्लान तैयार कर रही है। दरअसल महिला कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगी। सुस्मिता देव के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सोशल मीडिया से जोड़ने का काम करेंगी। इसके लिए प्रदेश के हर बूथ में महिलाओं को जोड़ा जाएगा साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *