Sunday, July 8, 2018
Home > Chhattisgarh > कोयला खदान में वाहनों से चुराते थे डीजल, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

कोयला खदान में वाहनों से चुराते थे डीजल, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

कोरबा। एसईसीएल की मानिकपुर कोयला खदान में वाहनों से डीजल चोरी कर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये लोग खड़े वाहनों से डीजल की चोरी करते थे। चोरी करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की इन पर नजर पड़ी और उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ जोशी सुरक्षा उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह और आरजी यादव के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। उसी दौरान मानिकपुर मिट्टी डंपिंग के नजदीक दादरखुर्द मानिकपुर बस्ती मार्ग पर सफेद रंग की बिना नंबर की चार पहिया गाड़ी इन्हें दिखी, जिसके पीछे जरीकेन रखा हुआ था। आशंका पर बोलेरो का पीछा कर उसे दादरखुर्द से पहले रोक लिया गया।

तलाशी में 14 छोटी-बड़ी जरीकेन में करीब 300 लीटर डीजल मिला। जो कि करीब 19500 रुपए का बताया जा रहा है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म  कबूली। आरोपियों के नाम सन्नी आदिले और रमेश कुमार साहू है। दोनों पुरानी बस्ती और बुड़गहन बलौदा के रहने वाले हैं।

जांजगीर चांपा के खदान से डीजल चोरी करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को वाहन और डीजल के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *