Friday, June 15, 2018
Home > Chhattisgarh > मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधताओं का भी वर्णन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधताओं का भी वर्णन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों और नेशनल पार्क की जैव विविधताओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में इस पुस्तक का विमोचन किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें प्रदेश के छह जिलों और राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधताओं सहित संरक्षित वन जीव जन्तुओं का वर्णन है। पुस्तक में वन्य जीवों की 2100 प्रजातियां सहित अनेक जैव विविधताओं की जानकारी दी गई है। इसमें 14 नई प्रजातियों के बारे में भी बताया गया है। यह 2011 के बाद किए गए सर्वे पर आधारित देश की पहली पुस्तक है। इसका प्रकाशन जिओलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस अवसर पर वन मंत्री महेश गागड़ा, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और डॉ. भूषण लाल जांगडे प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.ए. बोआज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *