Sunday, June 17, 2018
Home > Crime > मुंबई लोकल को अलकायदा ने दी उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

मुंबई लोकल को अलकायदा ने दी उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मुंबई की लोकल आतंकवादियों के निशाने पर रही है। शुक्रवार को आतंकी संगठन अलकायदा की तरफ से मुंबई की लाइफलाइन लोकल धमाके में उड़ाने की धमकी मिली। इस संदेश के मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। लोकल को उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन ने मेल के जरिए दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने मुंबई लोकल मार्ग को धमाके में उड़ा देने की धमकी एक ईमेल के जरिए दी है। यह ईमेल आतंकी संगठन ने पश्चिम रेलवे विभाग में वरिष्ठ स्तर पर भेजा है।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इस कड़ी में पश्चिम रेलवे मार्ग को और ज्यादा सुरक्षित रखने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस, रेलवे पुलिस को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *