Sunday, June 17, 2018
Home > Chhattisgarh > कुरुद व्यापारी संघ का मिलन समारोह कल, मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे शिरकत

कुरुद व्यापारी संघ का मिलन समारोह कल, मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे शिरकत

कुरूद। व्यापारी संघ कुरूद द्वारा 16 जून को माहेश्वरी भवन में सुबह 10.30 बजे से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर होगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा करेगें। विशिष्ट अतिथि कलेक्टर सीआर प्रसन्ना, भाजपा प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर, चेम्बर आफ कामर्स रायपुर राजेन्द्र जग्गी, विनय बजाज, प्रकाशचंद माहेश्वरी, चेम्बर ऑफ धमतरी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नोहरा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवप्रताप ठाकुर, कुरूद राईस मिल एसो. अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, बोल बम सेवा समिति अध्यक्ष भानू चन्द्राकर, व्यापारी संघ संरक्षक किशोर चन्द्राकर, रामकिशोर केला होगें। कार्यक्रम में बैंकिग व्यवसाय, सीए से व्यापारी संबंधित जानकारी, फुड लायसेंस व गुमाश्ता लायसेंस एवं नवीनीकरण तथा जीएसटी सें संबंधित जानकारी संस्था एवं अधिकारियों द्वारा दिया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनानें व्यापारी संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, सचिव खिलेन्द्र चन्द्राकर सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण जुटे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *