Friday, December 21, 2018
Home > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा के इन 18 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय..

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा के इन 18 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर दिनभर एक्सरसाइज चलती रही। भाजपा चुनाव समिति की मंगलवार को देर रात तक 10 घंटे से ज्यादा चली बैठक में आखिरकार सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का पैनल लगभग तैयार हो गया है। वहीं पहले चरण की 18 में से 6 सीटों पर सिंगल नाम पर सहमति बना ली गयी है। हालांकि अभी तक कोई भी सूची पर अंतिम मुहर नहीं लगी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन प्रत्याशियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना होने वाले हैं। सूत्रों की माने तो 21 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

पहले चरण के लिए ये हैं संभावित प्रत्याशी

खैरागढ़ – विक्रांत सिंह या कोमल जंघेल

डोंगरगढ़ – राजेश खांडेकर या विनोद खांडेकर

राजनांदगाव – डॉ रमन सिंह

डोंगरगांव – नीलू शर्मा या डॉ नीरेंद्र साहू या मधुसूदन यादव

खुज्जी – रजिन्दर पाल सिंह भाटिया,  या मधुसूदन यादव

मोहला मानपुर – संजीव शाह,और शिवराज उसारे

अंतागढ़ -मंतूराम पंवार

भानुप्रतापपुर – परमानंद टेटे या ब्रम्हानंद नेताम

कांकेर – हीरा मरकाम

केशकाल – रामेश्वर उसेंडी या महाप्राण पुरोहित

कोंडागांव – लता उसेंडी या संजय कन्नौजे

नारायणपुर – केदार कश्यप

बस्तर – दिनेश कश्यप या जबिता मांडवी

जगदलपुर – संतोष बाफना या कमलचंद भंजदेव

चित्रकोट – बैदूराम कश्यप या लक्छु कश्यप

दंतेवाड़ा – डैदु टाटी या भीमा मंडावी

बीजापुर – महेश गागड़ा

कोन्टा – सौयम मुक्का और मौसमी मट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *