Sunday, October 21, 2018
Home > Chhattisgarh > दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत, माता के दर्शन कर लौट रहे थे मृतक

दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत, माता के दर्शन कर लौट रहे थे मृतक

महासमुंद। नवरात्रि के अष्टमी में दर्शन कर लौट रहे 10 भक्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को ओडिशा के नुआपाड़ा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में ये जबरदस्त हादसा हुआ है। हादसे में जिले के बल्दीडीह के रहने वाले दिनेश डड़सेना, उनकी पत्नी चांदनी डड़सेना, दो बच्चे भारती और धन्नजय की मौत हो गई है। वहीं सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू, बल्दीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद की भी मौत हो गई है। इसके अलावा अंसुला के मुकेश अग्रवाल, सांकरा के घनश्याम नेताम और उनकी बहन दिलेश्वरी नेताम की भी हादसे में मौत हो गई है।

घटना नुआपाड़ा के पास रात करीब एक बजे की है। नुआपाड़ा के जिला अस्पताल में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मंगलवार को सभी श्रद्धालु ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित माता के मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। उसी समय उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। घटना नुआपाड़ा थाना क्षेत्र का है।

हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर एनडीआरफ और पुलिस सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग पहुंचे और मृतकों की लाश को बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद की भजन मंडली ओडिशा गई थी, जहां से कार्यक्रम होने के बाद भजन कर वापस देर रात लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु कोमना स्थित वैष्णो देवी की दर्शन करके लौट रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *