Sunday, September 23, 2018
Home > Chhattisgarh > नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, तेलीबांधा पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, तेलीबांधा पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

Fake cheating on the name of employing, Telibandha police arrested 2 accused

रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तेलीबांधा पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर सेठ और अमर टंडन को तेलीबांधा इलाके से गिरफ्तार किया है। उत्तर सेठ रायपुर का रहने वाला है। वहीं अमर टंडन मंदिरहसौद के सेंध गांव का रहने वाला है। चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है।

महासमुंद के बागबहरा के रहने वाले प्रकाश कुर्रे ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी प्रकाश ने कहा कि 1 अगस्त 2015 से अब तक आरोपी कई लोगों को ठग चुके हैं। रायपुर के राजीव गांधी नगर, अवंती विहार, तेलीबांधा में आरोपियों ने कई लोगों को ठगा। उत्तर सेठ और अमर टण्डन ने प्रकाश कुर्रे को चपरासी पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया था।

प्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए भी उससे ले लिये। वहीं देव नारायण, तेजराम, रामकुमार पाटले, प्रवीण कोसरे, हीरामन साहू से भी नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख रुपए ले चुके है। जिसके बाद उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं तेलीबांधा पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *