Monday, September 17, 2018
Home > Chhattisgarh > बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान दो दोस्तों में बहस, BJYM जिला उपाध्यक्ष ने निकाली पिस्टल, और तान दी सीने में.. युवक की मौत..

बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान दो दोस्तों में बहस, BJYM जिला उपाध्यक्ष ने निकाली पिस्टल, और तान दी सीने में.. युवक की मौत..

रायपुर। हीरापुर इलाके में शुक्रवार रात होटल में अचानक गोली से चलने से अफरा तफरी मच गई। शराब बर्थडे पार्टी में किसी बात को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया और युवक ने पिस्टल निकाल अपने ही दोस्त के सीने में गोली दाग दी। गंभीर हालात में घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम आलोक उपाध्याय बताया जा रहा है। कबीरनगर पुलिस ने आरोपी युवक बलवीर उर्फ रिंकू के हिरासत में लेकर विवाद के वजहों की जांच कर रही है। घटना हीरापुर स्थित शेरे पंजाब होटल की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

गोली मार कर भाग रहा था आरोपी, तभी हुआ एक्सीडेंट

शुक्रवार आधी रात के करीब किसी बात को लेकर बलबीर और आलोक के बीच विवाद हो गया। आरोपी युवक शराब के नशे में था। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बलवीर उर्फ रिंकू ने पिस्टल निकाल ली और आलोक उपाध्याय के सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से होटल में अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के तुरंत बाद आरोपी युवक बलवीर अपने एक अन्य साथी के साथ कार लेकर वहां से भाग निकला।

तेजी से कार चलाते भाग रहे बलबीर की कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। जिसके बाद दोनों कार सवारों में झड़प होने लगी। विवाद की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची कबीरनगर पुलिस पूछताछ के लिए बलवीर को लेकर थाने पहुंची। जहां तलाशी के दौरान बलवीर की कार से पुलिस को पिस्टल मिली। इस दौरान पुलिस को पता चला कि होटल में एक युवक को गोली मारकर बलवीर भाग रहा था। पुलिस ने बलबीर और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *