Monday, November 19, 2018
Home > Chhattisgarh > स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, दंतेवाड़ा में CMHO ने 31 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किये

स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, दंतेवाड़ा में CMHO ने 31 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किये

दंतेवाड़ा। एक अगस्त से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य संयोजकों पर CMHO ने कार्रवाई की है। अनिश्चित हड़ताल में शामिल होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 31 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिये हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को स्वस्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर सभी हड़ताली स्वस्थ्य कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया था। जिसके बाद सिर्फ 6 कर्मचारी ही काम पर लौटे। जबकि बाकि कर्मचारियों ने अफसरों का ऑर्डर नहीं माना। स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बारिश के समय डेंगू और मलेरिया जैसे कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काफी प्रभाव पड़ रहा है। अब भी बचे हुए कर्मचारियों ने आदेश नहीं माना तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *