Tuesday, December 11, 2018
Home > Chhattisgarh > Breaking: मितानिनों ने की हड़ताल खत्म, कहा- मुख्यमंत्री जो फैसला करेंगे वो मंजूर

Breaking: मितानिनों ने की हड़ताल खत्म, कहा- मुख्यमंत्री जो फैसला करेंगे वो मंजूर

Breaking: Mitanino's strike ends, Chief Minister's decision will be approved

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर में हड़ताल पर बैठी मितानिनों ने आज अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। प्रदेशभर के हजारों मितानिनें अंशदान को लेकर पिछले एक महिने से हड़ताल कर रहीं थी। इसी बीच मितानिनों ने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हड़ताल खत्म कर दिया है। और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो फैसला करेंगे, सही होगा।

बता दें कि स्वास्थ सेवा संघ के आह्वान पर ये मितानिनें 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 मई से हड़ताल पर थीं। इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ रहा था। गांव में टीकाकरण से लेकर संस्थागत प्रसव और गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखने की जिम्मेदारी मितानिनों पर ही रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *