Wednesday, August 22, 2018
Home > Chhattisgarh > आक्रोशित कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, 24 अगस्त से करेंगे सरकार के खिलाफ आंदोलन

आक्रोशित कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, 24 अगस्त से करेंगे सरकार के खिलाफ आंदोलन

राजनांदगांव। जिले में कर्मचारी संघ ने 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। राज्य के करीब 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण की मांग और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। पहले ये आंदोलन 22 अगस्त से शुरू होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते देशभर में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। ऐसे में प्रगतिशील कर्मचारी संगठन ने अपना ये आंदोलन 22 अगस्त की जगह 24 अगस्त करने का फैसला लिया है।

संगठन का आरोप है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल वापस के 12 दिन बाद भी उनके बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई है। मांगों पर दो दिन अंदर फैसला लेने की बात कही गई। जिस पर अबतक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने 24 अगस्त से फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई है।

आपको बता दें 16 जुलाई से 7 अगस्त कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। कर्मचारियों के डटे रहने के बाद सीएम के निर्देशानुसार पूर्व सांसद मधुसूदन यादव द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि उनके मांगों पर दो दिन में विचार कर फैसला लिया जाएगा। साथ ही बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *