BreakingExclusiveNationalPoliticsUncategorized

जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठने लगी लागू करने की मांग, कांग्रेस को भी आना चाहिए समर्थन में, कांग्रेस के बड़े नेता बताएं उनके कितने बच्चे हैं?- रामेश्वर शर्मा

भोपाल, 13 जुलाई 2021।  उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग उठने लगी है, मध्य प्रदेश के हुजूर विधानसभा के बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है।

कांग्रेस को भी इस कानून के समर्थन आना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस के बड़े नेता बताएं उनके कितने बच्चे हैं: पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून मध्य प्रदेश की सुरक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी है। मजहब से ऊपर उठकर लोगों को इस कानून का साथ देना चाहिए। कांग्रेस को भी इस कानून के समर्थन आना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस के बड़े नेता बताएं उनके कितने बच्चे हैं, तो वहीं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है। हालांकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button