Sunday, December 2, 2018
Home > Chhattisgarh > ड्यूटी के लिए तैयार होते वक्त CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ड्यूटी के लिए तैयार होते वक्त CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

कोरिया। कोटडोल में पदस्थ जवान ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान ने खुद को गोली मारी जिसके बाद मौके पर ही जवान की मौत हो गई। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) में जवान पदस्थ था। मृतक जवान गोपी वर्मा राजनांदगांव का रहने वाला है। एक महीने पहले ही उसकी पदस्थापना कोरिया के कोटाडोल थाने में हुई थी। आज सुबह ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद जवान ने खुद पर फायर कर लिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह 5 बजे की घटना है। ड्यूटी के लिये तैयार होते समय गले में गोली मारी गई है।

घटना स्थल कोरिया जिला मुख्यालय से करीब 180 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं। घटना के कारणों व परिस्थितयों की जांच की जा रही है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। एसपी ने भी जांच के आदेश दे दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *