Friday, October 26, 2018
Home > Chhattisgarh > भानुप्रतापपुर में बोले मुख्यमंत्री- कांग्रेस सिर्फ नारे लगाने का काम करती है, लेकिन भाजपा ने किसानों के लिए काम किया.. इधर काला झंडा दिखा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर में बोले मुख्यमंत्री- कांग्रेस सिर्फ नारे लगाने का काम करती है, लेकिन भाजपा ने किसानों के लिए काम किया.. इधर काला झंडा दिखा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

कांकेर (भानुप्रतापपुर)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में आज शनिवार से प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान डॉ. सिंह लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सिर्फ नारे लगाने का काम करती है लेकिन किसानों के लिए काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासन में कभी गरीबों के लिए चावल, चना या नमक देने का काम नहीं किया। इस दौरान प्रदेश मुखिया ने 170 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात जनता को दी। उन्होंने कहा 2 हजार 50 रुपए प्रति क्विंटल के दर से प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। दो महीनों के अंदर सभी गांवों में बिजली कनेक्शन होगा अब किसी अंधेरे में रहने की जरूरत है। हर घर में बिजली होगी।

भानुप्रतापपुर पहुंचे प्रदेश के मुखिया रमन सिंह का कार्यकर्ताओं एवं आम जनताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।

काला झंड़ा दिखा रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

सीएम रमन सिंह के भानुप्रतापपुर आगमन के दौरान युवा कांग्रेसी द्वारा काला झंडा दिखाने सिंधी धर्म शाला से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल की निकले थे पर पुलिस ने सैकड़ों युवा कांग्रेसियों को बस स्टैंड के पास ही रोक लिया और सभी युवा कांग्रेसी को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान कांग्रेसियो ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने कहा गांव—गांव में रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सबसे बड़ी 55 लाख परिवारों को स्मार्ट कार्ड के जरिए 50 हजार रुपए तक की फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है। अब किसी को भी बिना इलाज के नहीं रहना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि रेल कनेक्टिविटी भानुप्रतापपुर क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अभी भानुप्रतापपुर तक रेल परिचालन शुरू हुआ है, वह दिन दूर नहीं जब भानुप्रतापपुर से रावघाट और जगदलपुर तक रेल चलेगी।

डॉ. सिंह ने इस अवसर पर भानुप्रतापपुर में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 15 लाख रुपए और भानुप्रतापपुर के तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।

डॉ. सिंह ने कहा कि पखांजूर में निर्मित हो रहा 132 केव्ही क्षमता का विद्युत उपकेंद्र इस माह की 20 तारीख को चार्ज होगा। इससे 222 गांव में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा।

डॉ. सिंह ने कहा – प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्तमान में ग्यारह हजार पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2022 तक सभी गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे।

डॉ. सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिला प्रदेश का सर्वाधिक तेंदूपत्ता उत्पादन करने वाला जिला है, यहां एक लाख चार हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 99 करोड़ 71 लाख रूपए का  तेंदूपत्ता बोनस दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 68 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत के 32 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद विक्रम उसेंडी, बस्तर एवं दक्षिण आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भोज राज नाग, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा और सुमित्रा मारकोले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और लगभग 50 हजार की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

डॉ. रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर में इन कार्यों का किया भूमिपूजन

21 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से भानुप्रतापपुर-साल्हे-भोथा मार्ग पर 18 पुलिया और 4 मध्यम पुलों के निर्माण का कार्य

लगभग 7 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कापसी – पखांजूर मार्ग पर त्रास नाला पर सेतू निर्माण

लगभग 9 करोड़ 33 लाख की लागत की चारामा की नल जल आवर्धन योजना

लगभग 5 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से पीढ़ापाल-मुरा गांव मार्ग पर वृहत पुलिया निर्माण

पांच करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से ब्रम्हचार्य पारा से अलोर मार्ग पर देवधा नदी पर सेतू निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यों का किया लोकार्पण

एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से भानुप्रतापपुर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण

एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से जामगांव में निर्मित 33/11 केव्ही क्षमता का विद्युत उपकेंद्र

लगभग दो करोड़ 40 लाख की लागत से गोंडाहुर में निर्मित 33/11 केव्ही क्षमता का विद्युत उपकेंद्र

95 लाख 35 हजार की लागत से नरहर विकासखंड के भनसुली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन

इतनी ही लागत से सरोना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन

48 लाख 37 हजार की लागत से दूधनदी कॉलोनी कांकेर में निर्मित डूप्लेक्स कर्मचारी आवास

ग्राम हल्बा में 10 लाख की लागत से निर्मित व्यावसायिक परिसर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने आम सभा में 2 लाख 16 हजार से अधिक हितग्राहियों को 101 करोड़ 55 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि वितरित की। संचार क्रांति योजना के अंतर्गत 43 हजार 229 महिलाओं को स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत और 67 हजार 464 तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन, सौर सुजला योजना में सोलर सिंचाई पंप, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 3 पंचायतों को पूर्ण विद्युतीकृत ग्राम पंचायतों का प्रमाण पत्र वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *