Sunday, March 11, 2018
Home > Chhattisgarh > चर्रा गांव में राम चरित मानस गान प्रतियोगता का आयोजन, 3 दिन में प्रदेश भर के 40 मंडली होंगे शामिल

चर्रा गांव में राम चरित मानस गान प्रतियोगता का आयोजन, 3 दिन में प्रदेश भर के 40 मंडली होंगे शामिल

Ram Charit Manas song competition in Charra village will be organized

कुरुद। आदर्श गांव चर्रा में 3 दिवसीय राम चरित मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के40 मंडली भाग ले रही  है। 09 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले इस गान प्रतियोगिता का ग्रामीणों और दानदाताओं के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। बाल समाज मानस मंडली के तत्वाधान में इस आयोजन का लगातार 33वां साल है।

9 फरवरी को ये देंगे प्रस्तुति

पहले दिन 09 फरवरी को गौरी महिला मानस मंडली रेगाकठेरा, शक्ति स्वरूपा महिला मानस मंडली सतमरा, गुरूर स्वाति महिला मानस मंडली रूंआबांधा, हरि ओम मानस मंडली गोडरी, राजनांदगांव, श्री कृष्ण मानस मंडली बावनलाख  बेमेतरा, शांति निकेतन मानस मंडली दल्लीराजहरा, सोन चिरईया मानस परिवार लामीडीह झलप, तुलसी के चर्चा मानस मंडली सिंधौरीकला, मानस मंडली राजपुर शामिल हो रहे है।

10 फरवरी को ये होंगे शामिल

10 फरवरी को मां कत्यानी महिला मानस मंडली श्याम नगर राजिम, पवन संदेश मानस मंडली गाडाडीह उमरदा, मोर मयारू मानस मंडली गुदगुदा कुरूद, श्रद्धा सुमन मानस परिवार करमापटपर, शिव सुमन मानस मंडली भिरई बालोद, स्वरांजली मानस मंडली तुममाकला, धमधाजय मां गायत्री महिला मानस मंडली मांरगपुरी कोण्डागांव, त्रिमूर्ति मानस मंडली बैहार आरंग, जय शीतला बालिका मानस मंडली राजपुर,सम्पर्ण मानस मंडली अंबागढ़ चौकी, सत्संग सरिता मानस मंडली हसदा नं. मानस मंडली भोथली, जिज्ञासु मानस परिवार कातलबोड कुरूद शामिल होंगे।

11 फरवरी को इन मंडलियों की होगी प्रस्तुति

11 फरवरी को नव तुलसी मानस परिवार अमलेश्वर रायपुर, हरिओम मानस मंडली अमेरी रायपुर, विधि हरिहर मानस मंडली भिमौरीबेमेतरा, प्रतिभा बालिका मानस मंडली पुर्रामटोला छुरिया, परमेश्वरी बालिका मानस मंडली कोटेरा, बालोद, प्रज्ञा महिला मानस मंडली मोतिमपुर, कण्डेल,  भूमिजा महिला मानस मंडली, रायपुर, मोर संगवारी मानस मंडली लाफिनखुर्द महासमुन्द अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 11 फरवरी को पुरस्कार वितरण एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इनके सहयोग से आयोजित हो रही हैं प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में एल.पी.गोस्वामी, गणपति यादव, जागेश्वर साहू, सुखी साहू, शिवकुमार निर्मलकर, चोवा साहू, विक्रम ध्रुव, गिरधारी लाल बैस, बेनी राम, सुखराम साहू, घनश्याम साहू, लालजी साहू, रैन पटेल, ईतवारी सिन्हा, सुकालू साहू, लखन पटेल, फुलवा साहू, केजउ सिन्हा, हेमन्त यादव, नंदू बैस, सनद बैस, विश्वनाथ साहू और आयोजक समिति के सदस्य अपना सहयोग प्रदान कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *