मुंबई। विगत 24 फरवरी तारीख की रात बॉलीवुड की दुनिया के लिए एक गहरा सदमा लेकर आई। देर रात खबर मिली कि कार्डियाक अरेस्ट के बाद श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में निधन हो गया। इसके बाद 60 घंटों तक उनकी मौत का कारण बदलता रहा और हर कोई इस घटना को शक की निगाह से देखता रहा। लेकिन इस मौके पर दोनों बेटियों के बारे में सुध लेता कोई नहीं दिखाई दिया।
कल रात श्रीदेवी के घर अनिल कपूर और संजय कपूर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे थे। जहां पर उनका पूरा कपूर परिवार इकट्ठा था। उन्हें इस तरह चुपचाप पड़ा देख, दोनों बेटियों को संभालना मुश्किल हो गया।
सूत्रों की माने तो दोनों ही अम्मा-अम्मा कर पुकार रहीं थी। जान्हवी और खुशी फूट फूटकर रो रहीं थी। ऐसे दोनों को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान सोनम कपूर उनके साथ रहीं।