Friday, June 29, 2018
Home > Chhattisgarh > रोज की तरह आज भी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था! युवक की कर दी हत्या..

रोज की तरह आज भी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था! युवक की कर दी हत्या..

रायपुर। राजधानी के बोरियाकला इलाके में आज सुबह रेलवे कर्मचारी के हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से राजेन्द्र खंडेलवाल नामक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरी ओर क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि मृतक राजेन्द्र खंडेलवाल रेलवे में क्लर्क की नौकरी करता था। आरोप है कि राजेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने बोरियाकला आया करता था।

रोज की तरह वह आज भी वह मिलने आया था। सुबह 4 बजे घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान प्रेमिका के घर से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर टंगिया जैसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर हत्या कर दी गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खंडेलवाल पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी रेलवे कॉलोनी में रहती है। उसके चार बच्चे हैं। वहीं मृतक की प्रेमिका बोरियाकला में रहती है। उसके भी 3 बच्चे हैं। हालांकि उसने उससे शादी नहीं की थी। सबसे बड़ी बात यह है कि वो दोनों महिलाओं के साथ रहता था। पुलिस इसे पुरानी रंजिश या अवैध संबंध का शक मानकर तफ्तीश में लगी है।

एडिशनल एसपी विजय अग्रवाल के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है। किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या की कई वजह हो सकती है। पुलिस टीम हर पहलू पर जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *