Saturday, June 16, 2018
Home > Chhattisgarh > कुरुद के भाजपाइयों ने बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद

कुरुद के भाजपाइयों ने बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद

कुरुद। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कुरुद के भाजपाइयों के द्वारा ग्राम बंगोली में अंबेडकर के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया व सामाजिक समरसता बनाये रखने की बात वक्ताओं द्वारा की गई।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष तिलोक जैन ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि देश में सामजिक उत्थान तभी संभव है जब पिछड़े व शोषित का विकास होगा। बाबा साहेब न केवल पिछड़ो के लिए पूजनीय हैं, बल्कि उनका सम्मान सर्व समाज को करना चाहिए। वे उच्च कोटि के विद्यमान थे। वे  किसी वर्ग के नहीं पूरे देश के नेता हैं।

 

अनुसूचिति जाति मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ही हमारे देश के संविधान की रचना की थी। वे सदैव आपसी बन्धुत्व को महत्व देते थे। महिलाओ को समानता का अधिकार, कर्मचारियों के वेतन निर्धारण, वित्त आयोग का निर्माण यह सभी बाबा साहब की देन है किन्तु उस समय के नेतृत्वकर्त्ता के द्वारा उनके किये गए कार्यो को षड्यंत्रों के द्वारा दबाया गया क्योंहरि।    महिला शाहक्तिकर्ण या महिलाओ को समानता का अधिकार कर्मचारियों के वेतन निर्धारण वित्त आयोग का निर्माण यह सभी बाबा साहब की दें है आज पूरे देश के सामने अंबेडकर जी को दलित मसीह के रूप में दिखाया जाता है यह उस समय के नेतृत्वकर्त्ता के द्वारा षड्यंत्र किया गया वह पूरे मानव समाज पुरे देश के लिए कार्य किये पर उनके किये गए कार्यो को षड्यंत्रों के द्वारा दबाया गया लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई सही मायनों में अंबेडकर जी के किये गए कार्यो के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हो रहा है। सरकार ने भीम ऐप एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को उनके नाम पर रख उन्हें भारत रत्न होने का जो सम्मान दिया है आज तक किसी दल या सरकार ने नही दिया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री भाजपा कुरुद आदर्श चंद्राकर, भजयुमो  सत्यप्रकाश सिन्हा, भठागांव सहकारी समिति सदस्य निर्मल चंद्राकर, थुहा सरपंच नरोत्तम साहू, बंगोली रूमान कुर्रे, भागी कुरे जयदेव कुर्रे, टेमन बंजारे, नन्द कुमार, दिनेश बंजारे झाड़ू राम,  खम्भन सोनवानी, विक्रम बंजारे,  धनी राम टण्डन, हीरा साहू, जीवन साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *