Monday, April 16, 2018
Home > Chhattisgarh > जोगी कांग्रेस का आरोप- गरीबों का आंख फोड़ने वाले भाजपा नेता के अस्पताल को बचा रही सरकार

जोगी कांग्रेस का आरोप- गरीबों का आंख फोड़ने वाले भाजपा नेता के अस्पताल को बचा रही सरकार

BJP leader charged for bursting of eyes, demands action, Jogi Congress complains to SP

राजनांदगांव। सविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आंख फोड़वा कांड पीड़ितों के साथ न्याय मांगने जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने SP से गुहार लगायी है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र में जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बीजेपी नेता के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गई थी। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर न्याय की आस लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शहर जिला अध्यक्ष मेहुल मारु के साथ 8 पीड़ितों के साथ परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर बीजेपी नेता के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल प्रबंधन पर अपराध दर्ज कर जेल भेजने मांग की। इस दौरान पीड़ितों में जितकुवर, ग्राम -धनगांव(छुरिया), भीखू साहू मलेखेड़ा, संतराम ग्राम-जरहटोला, मुलर बाई ग्राम-जरहटोला, अमर सिंह ग्राम-हेमलकोड़ो, फुलसिंग ग्राम-हेमलकोड़ो, सुनैना विष्वकर्मा राजनांदगांव, लखन लाल शर्मा मुड़पार मौजूद थे।

 

मेहुल मारू ने बताया कि जनता कांग्रेस द्धारा मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जा चुकी है और आज राजनांदगांव  जिले के आंखफोड़वा कांड से 8 पीड़ित अपने परिजनों के साथ एसपी से शिकायत किए है। बीजेपी नेता के क्रिस्चियन फेलोशिप अस्पताल में एक माह पूर्व हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 30 लोगों की आंखो की रोशनी चली गई थी।

स्वास्थ्य अधिकारी का पद अयोग्य को देना बड़ी लापरवाही: मेहुल मारू

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शहर जिला अध्यक्ष मेहुल मारु ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक द्वितीय श्रेणी के अधिकारी को प्रथम श्रेणी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर बिठा कर रखा गया हैl मुख्यमंत्री की नाक के नीचे एनजीओ के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी करा कर उक्त अस्पताल मेँ इलाज का खेल लंबे समय से चल रहा था। जनता कांग्रेस ने  पीड़ितों को 30 लाख मुवावजा और दोषियों को जेल भेजने की मांग पुनः दोहराई हुए कहा अन्यथा जनहित मेँ उग्र आंदोलन के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव कुतुबुद्दीन सोलंकी, युवा जंकाछ शहर जिला अध्यक्ष कुबेर वैष्णव, किसान विभाग जिला अध्यक्ष उदय नेताम, महिला जिला अध्यक्ष मधु मिश्रा, शहर महिला अध्यक्ष सुनीता सिन्हा, जिला सचिव उमा कानूगो, जनपद सदस्य महेन्द्र साहू, एस सी सेल अध्यक्ष नंदलाल बंधे, ओबीसी अध्यक्ष दीपक सोनी, भैरव सिन्हा उपस्तिथ थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *