Monday, April 16, 2018
Home > Chhattisgarh > दंतेवाड़ा जेल से भागे पांच कैदी, पुलिस ने घेराबंदी कर 4 को धर दबोचा, एक अब भी फरार

दंतेवाड़ा जेल से भागे पांच कैदी, पुलिस ने घेराबंदी कर 4 को धर दबोचा, एक अब भी फरार

dantewada jail

दंतेवाड़ा। जिला जेल से दिनदहाड़े कैदियों के भागने की सूचना है। कैदियों के भागने की खबर मिलते ही जेल समेत जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सघन जांच पड़ताल की गई। आसपास के इलाके को घेराबंदी कर भागे 5 कैदियों में से 4 की गिरफ्तारी किया गया है। वहीं अब भी एक कैदी की तलाश जारी है। कैदियों के भागने की सूचना पर जेल में उनकी गिनती भी की गई।

बता दें कि इसके पहले भी जेल ब्रेक हो चुका है। 16 दिसंबर 2007 में भी 300 कैदी जेल से भाग गए थे। उस समय 150 नक्सलियों और उनके समर्थकों सहित 300 से अधिक कैदी जेल के गार्डों पर हमला कर फरार हो गए थे। पूरे प्रदेश समेत देश में इस मामले की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े किए गए थे। इसके बाद भी आज दोबारा 5 कैदियों के भागने से जेल की सुरक्षा की पोल खुल गई है। हालांकि कैदी कितने बजे भागे अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *