Thursday, July 12, 2018
Home > District > Bastar > BREAKING: नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानो को बनाया निशाना, दो जवान शहीद

BREAKING: नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानो को बनाया निशाना, दो जवान शहीद

पंखाजूर कांकेर (बिप्लब कुंडू)। नक्सलियों ने फिर एक बार कायराना वारदात को अंजाम देते हुए आईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से BSF के दो जवान शहीद हो गए ।जानकारी मुताबिक घटना शाम 6 बजे के आस पास की है ,कहा जा रहा है कि सुरक्षाबल को सूचना मिली थी कि नक्सली छोटेबेठिया थाना तरबेरेली जंगल में सक्रिय है। जिसके बाद सूरक्षाबल इस इस क्षेत्र में बाइक में सवार होकर सर्चिंग पर निकला थे तभी अचानक नक्सली की तरफ से फायरिंग होना शुरू हो गया और इस के बीच नक्सली द्वारा लगाया गया बम ब्लास्ट कर दिया गया। जिसके चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए। जवान के नाम संतोष  लक्ष्मण और नित्यानंद नायक बताया गया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल सर्चिंग पर निकले जवानों को आईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने बनाया निशाना। बीएसएफ के दो जवान शहीद। ताड़बेडी ग्राम के पीव्ही 96 की घटना।  जवानों को लाया गया मारबेडा। बताया जा रहा हैं की ये शाम 06 बजे की घटना हैं। आई.जी. विवेकानन्द सिन्हा ने इसकी पुष्टी की। बेठिया थाना क्षेत्र का हैं मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *