Thursday, October 4, 2018
Home > Chhattisgarh > अटल विकास यात्रा: मुख्यमंत्री ने अभनपुर में 344 करोड़ की दी सौगात, बोले – नया रायपुर बनने से अभनपुर के सभी लोग बन गए करोड़पति..

अटल विकास यात्रा: मुख्यमंत्री ने अभनपुर में 344 करोड़ की दी सौगात, बोले – नया रायपुर बनने से अभनपुर के सभी लोग बन गए करोड़पति..

रायपुर। प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहा आयोजित आमसभा में करीब 344 करोड़ रूपए के 556 विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करीब 11 हजार हितग्राहियों को कुल साढ़े 21 करोड़ रूपए लागत की सामग्री और अनुदान राशि के चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को एक रूपए की दर से चावल, किसानों की मेहनत का उन्हें वाजिब दाम देने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों और गरीब परिवारों को फ्लेट दर पर बिजली, प्रदेश के अमीर-गरीब सभी परिवारों का साल में 50 हजार तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा, महिलाओं और कॉलेज के छात्रों को स्मार्टफोन, महिलाओं को गैस चूल्हा, बेटियों को स्कूल जाने के लिए सायकल, बेटियों के जन्म पर 5 हजार रूपए जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।  ये सिर्फ योजनाएं नहीं बल्कि इससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए आयुष्मान भारत की सौगात दी गई है। इससे अब गरीब परिवारों को बीमारी के ईलाज के लिए कहीं से पैसे लेने की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि 5 लाख तक के ईलाज की सुविधा इससे मिलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नया रायपुर बनने से अभनपुर के लोग करोड़ हो गए है। अब जीवन स्तर काफी उंचा हो गया है।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद रमेश बैस, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष देवजीभाई पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू,  छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्याम बैस, बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु, रायपुर के कमिश्नर जी आर चरेंद्र, पुलिस महानिरीकक्षक दीपांशु काबरा, कलेक्टर बसवराजू इस सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम अभनपुर के ब्लाक कालोनी स्थित मैदान में आयोजित हुआ ।

मुख्यमंत्री सिंह ने इस अवसर पर करीब 224 करोड़ रूपए लागत के 113 कार्यो का लोकार्पण और 120 करोड़ 72 लाख रूपए लागत के 54 कार्यो का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यो का लोकार्पण किया उनमें 26.31 करोड़ लागत वाली अभनपुर और 19.51 करोड़ लागत वाली गोबरा-नवापारा आवर्धन जल प्रदाय योजना, 34.30 करोड़ लागत से गौरभाट-तामासिवनी मार्ग का उन्नयन कार्य, 17.23 करोड़ की लागत से अभनपुर-कोलार-टेकारी मार्ग का चैड़ीकरण, 8.09 करोड़ की लागत से उपरवारा-कुर्रू-चेरिया मार्ग का चैड़ीकरण, 10.23 करोड़ की लागत से धरसींवा के रायखेड़ा से खरोरा मार्ग का चैड़ीकरण तथा नगर पंचायत अभनपुर में 5.79 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्य प्रमुख है। इसके अलावा अभनपुर के बजरंग उ.मा.विद्यालय, सकरी हाई स्कूल, और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 34.12 करोड़ की लागत से महानदी मुख्य नहर की वितरक क्रमांक 15 व 16 के माइनरों का सीमेंट-क्रांकीट कार्य, 17.32 करोड़ की लागत से  मानिकचोरी-टोकरो-पोड़ापार का चैड़ीकरण कार्य, 11.91 करोड़ की लागत से छछानपैरी-जुलुम-मं दरा मार्ग, 13.12 करोड़ की लागत से दौंदेखुर्द से छपोरा पहंुच मार्ग तथा नगर पंचायत अभनपुर में 28 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन शामिल है।

इसके साथ ही 4.89 करोड़ की लागत से भोथीडीह चम्पारण मार्ग, 4.99 करोड़ की लागत से चेरिया से कुर्रू मार्ग, 2.45 करोड़ की लागत से सोंठ घोंठ मार्ग निर्माण, 5.74 करोड़ की लागत से खोला ठेलकाबांधा दादरझोरी मार्ग निर्माण, 1.94 करोड़ की लाग से बनने वाले अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 28.50-28.50 लाख की लागत से मानिकचैरी, सरोना, कुकेरा व खैरखुट में उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में करीब साढ़े 11 हजार हितग्राहियों को 21 करोड़ 50 लाख रूपए लागत की सामग्री और अनुदान राशि के चेक भी वितरित किया। इसमें एक हजार लोगों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, 1000 श्रमिक महिलाओं को सायकल, 700 श्रमिकों को टूल किट व सुरक्षा उपकरण, 500 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति आदेश, 50 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व चूल्हा, 5 हजार हितग्राहियों को नवीन मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ के साथ ही कृषि, मछलीपालन, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग की योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *