दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले पूर्व मंत्री श्री हेमचंद यादव के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने गहरा दु:ख जताया है। मंत्री साहू ने कहा कि श्री यादव के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है। इसके साथ ही मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। श्री यादव एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक थे। रमशीला साहू ने स्वर्गीय श्री यादव के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यप और दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हेमचंद यादव के निधन की खबर लगते भाजपा में शोक की लहर छा गई।
पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निधन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने गहरा दु:ख जताया
![minister ramsheela sahu](/wp-content/uploads/2018/02/minister-ramsheela-sahu.jpg)