Thursday, April 5, 2018
Home > Chhattisgarh > मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से धमतरी जिले में 5 बड़े पुल और 2 सड़क मार्गों का होगा चौड़ीकरण, PWD से 78 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति  

मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से धमतरी जिले में 5 बड़े पुल और 2 सड़क मार्गों का होगा चौड़ीकरण, PWD से 78 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति  

ajay chandrakar

धमतरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से जिले के पुल-पुलिया निर्माण के लिए राज्य सरकार से एक बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। धमतरी जिले में पांच उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दो जगह पर सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत प्रदान की गई है। यह इस साल की सबसे बड़ी उपब्धि मानी जा रही है। इन पांच नए पुल निर्माण और दो सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए PWD विभाग की तरफ से 78 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस पर मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत का धन्यवाद किया है।

इन पांच जगहों पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

– धमतरी जिले के जरवायडीह खपली नारा पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 6 करोड़ 83 लाख 95 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

– धमतरी के बड़ी करेली और नारी मार्ग के बीच महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 36 करोड़ 54 लाख 27 हजार की राशि स्वीकृत हुई है।

– जिले के कोर्रा गातापार मार्ग में कुरिया नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 6 करोड़ 71 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृति की है।

– वहीं धमतरी जिले के सेमरा, सिलीडीह और केशवा मार्ग के बीच खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए भी स्वीकृति मिली है। जिसके लिए आठ करोड़ 15 लाख 9 हजार की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है।

– धमतरी जिले के कुरमातराई भेंड्री कोर्रा मार्ग के लिए कोरिया नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति मिली है। इसके लिए 7 करोड़ 76 लाख 23 हजार की राशि प्रदान स्वीकृति हुई है।

इन दो मार्गों का होगा चौड़ीकरणPWD से मिली स्वीकृति

– धमतरी जिले के आलेखुटा-सिर्री मार्ग के बीच तीन किलोमीटर से अधिक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके लिए राज्य सरकार ने 4 करोड़ 5 लाख 19 हजार रुपए की राशि प्रदान करेगी।

– नाबार्ड योजना अंतर्गत धमतरी जिले के कंडेल खिसोरा मार्ग में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके लिए 8 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *