Monday, September 10, 2018
Home > Chhattisgarh > पुनिया के साथ भूपेश-सिंहदेव आज शाम दिल्ली होंगे रवाना, कांग्रेस के इन नेताओं को भी राहुल गांधी का बुलावा

पुनिया के साथ भूपेश-सिंहदेव आज शाम दिल्ली होंगे रवाना, कांग्रेस के इन नेताओं को भी राहुल गांधी का बुलावा

punia

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव आज शाम दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे के बाद दिल्ली दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। वहीं शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव तैयारियों को लेकर अहम चर्चा होगी। साथ ही राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी रुपरेखा बन सकती है। दरअसल कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पश्चात राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। इसे देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री चरणदास महंत, उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया को भी दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में आलाकमान के साथ संगठन विस्तार और चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *