Tuesday, July 10, 2018
Home > Latest News > ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम के तहत लाल किले को डालमिया ग्रुप ने गोद लिया, ताजमहल पर इन दो कंपनियों की नजर..

‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम के तहत लाल किले को डालमिया ग्रुप ने गोद लिया, ताजमहल पर इन दो कंपनियों की नजर..

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम के तहत लाल किला देश की ऐसी पहली ऐतिहासिक इमारत बन गया है जिसे डालमिया ग्रुप ने 5 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर गोद लिया है। इसके साथ ही डालमिया ग्रुप भी ऐसा पहला कॉरपोरेट हाउस बन गया। जिसने देश के किसी ऐतिहासिक स्थल को कॉन्ट्रेक्ट पर गोद लिया है। डालमिया ग्रुप को पांच साल के लिए लालकिले को गोद दिया गया है। इसके लिए ग्रुप ने सरकार को 25 करोड़ रुपए दिए हैं। अब लाल किले के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप की होगी। बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक डालमिया ग्रुप ने ये कॉट्रेक्ट इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर को हराकर जीता है।

इसके अलावा ताजमहल की देखरेख के लिए दो कंपनियां सामने आई हैं। इन दो कंपनियों में एक आईटीसी है तो दूसरा जीएमआर ग्रुप है। अब देखना है इन दोनों में से किसी ताजमहल को गोद लेने का मौका मिलता है।

Taj-Mahal

क्या है ‘एडॉप्ट ए हेरीटेज’ स्कीम

केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ये स्कील लॉन्च की थी। पूरे देश की सौ ऐतिहासिक इमारतों को इसके लिए चिन्हित किया गया था। इन इमारतों में ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर और सती घाट कई प्रमुख स्थल शामिल हैं।

9 अप्रैल को साइन हुआ था कॉन्ट्रेक्ट

डालमिया ग्रुप, पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व विभाग के बीच इस कॉन्ट्रेक्ट पर 9 अप्रैल को हस्ताक्षर हुए थे। इस कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक डालमिया ग्रुप को 6 महीने के भीतर लाल किले में बेसिक सुविधाएं देनी होंगी, जिनमें पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट फर्नीचर जैसी सुविधाएं हैं।

2 thoughts on “‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम के तहत लाल किले को डालमिया ग्रुप ने गोद लिया, ताजमहल पर इन दो कंपनियों की नजर..

  1. Of course, what a great site and revealing posts, I will bookmark your blog.Best Regards! http://wiki.c-brentano-grundschule.de/index.php?title=Acne_Natural_Options_-_5_Effective_To_Be_Able_To_Treat_Acne

  2. Wow! Finally I got a weblog from where I be capable of truly get
    helpful facts regarding my study and knowledge. http://www.sbilgic.com/Skin_Care_Tips_-_How_Stay_Away_From_The_Appearance_Of_Skin_Wrinkles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *