Wednesday, October 10, 2018
Home > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ में इस क्षेत्रीय पार्टी ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान, तैयारियां शुरु..

छत्तीसगढ़ में इस क्षेत्रीय पार्टी ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान, तैयारियां शुरु..

रांची/रायपुर। क्षेत्रीय पार्टी भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के महाकुंभ में गंगा नहाने की तैयारी में है। हालांकि वे कितना सफल होंगे ये तो समय ही बताएगा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नया इतिहास बनने जा रहा है। दरअसल इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आगामी चुनावों को देखते हुए जेएमएम भी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक हुई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लिहाजा अब आम आदमी पार्टी और सपा के साथ झामुमो भी छत्तीसगढ़ की चुनावी मैदान में उतरने लिए कमर कस चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *