Latest NewsNATIONALPoliticsTop News

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन, 6 महीने से बीमार चल रहे थे सिंगापुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस..

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह बहुत लंबे समय से बीमार थे और कुछ महीनों से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था।

  • मुंबई मिरर में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि वह आईसीयू में थे और उसका परिवार उनके साथ सिंगापुर में ही था।
  • राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है।
  • वे बीते 6 महीने से बीमार थे और सिंगापुर में इलाज चल रहा था।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज करवा रहे थे।
  • उनका परिवार भी उनके साथ सिंगापुर में था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। मुलायम सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी सपा के अंदर तूती बोलती थी। अमर सिंह समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह के बाद सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे। लेकिनअखिलेश यादव के हाथ में पार्टी की कमान आने के बाद वे हाशिए पर चले गए थे। जिसके बाद वे समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

Comment here