Sunday, April 29, 2018
Home > Chhattisgarh > सिर्री में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया, मंत्री अजय चंद्राकर बोले- पण्डित जी का जीवन दर्शन एक विचार प्रवाह

सिर्री में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया, मंत्री अजय चंद्राकर बोले- पण्डित जी का जीवन दर्शन एक विचार प्रवाह

Minister Ajay Chandrakar

कुरूद। सिर्री में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता रजऊ राम साहू के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर शामिल हुए। मंत्री अजय चंद्रकार ने सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर पंडित उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद सिर्री मण्डक के कार्यकर्ताओं ने मंत्री अजय चंद्राकर के समक्ष पार्टी सहयोग निधि के रूप में अंशदान के रूप में राशि समर्पित भी किए।

Minister Ajay Chandrakar

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन एक विचार प्रवाह है। पंडित जी ने कहा था हमारी आंखो मे भविष्य के स्वर्णिम स्वप्न है। किन्तु हम निद्रालु नहीं बल्कि उन सपनों को सच करने वाले कर्मयोगी है। ऐसे मौलिक चिंतक के विचारों को भारत के नवनिर्माण मे किये जा रहे प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परम लक्ष्य है। मंत्री चंद्राकर ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान के लिए देश और दुनिया को एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसा प्रगतिवादी और क्रांतिकारी चिंतन दिया। उनकी इस विचारधारा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अंत्योदय को अपना लक्ष्य मानकर राज्य की अंतिम पंक्ति के लोगों और अंतिम छोर के गांवों की तरक्की और खुशहाली के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को समर्पित भाव से लोगों तक पहुचाने का संकल्प लिया है। मैं ऐसे कर्मयोगी पुरुष को नमन करते हुए आप सभी कार्यकर्ताओं पण्डित जी के सपनों के भारत निर्माण में योगदान देने के लिए साधुवाद देता हूं।

Minister Ajay Chandrakar

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू चंद्राकर, सिर्री मंडल अध्यक्ष गौकरण साहू, महामन्त्री द्वय पुष्पेंद्र साहू, टूमन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश ठोकने, रजऊ राम साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकी आशारात्रे, रेवाराम साहू, जागेश्वर सिन्हा, अरुण साहू कार्यकर्तागण आनंद गांधी, फलेंद्र ध्रुव, देवेंद्र साहू, नोमेंद्र साहू, गज्जू साहू, मेनका साहू, पूजा साहू, ललिता साहू, सेवक राम साहू, चिरैया राम, सीमा बघेल, मेनका साहू, पूरण धृतलहरे, उषा साहू समेत बड़ी संख्यामे भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *