जगदलपुर। पुलिस 20 नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें दो ग्रुप् को पकड़ा गया है। एक ग्रुप में 8 तो दूसरे में 20 ग्रामीण शामिल हैं जो नक्सल वारदात में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियो में एक महिला नक्सली भी शामिल है, ये सभी नक्सली दरभा थाना क्षेत्र के पखनार और कटेकल्याण इलाके में सक्रिय थे।
बस्तर एएसपी लखन पटले के मुताबिक बीते 1 जुलाई को पुलिस मुखबिरी के शक में मुदेनार के ग्रामीण हूंगा राम की नक्सलियो ने हत्या कर दी थी जिसके बाद से लगातार पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही थी। शुक्रवार को 12 नक्सलियों को कटेकल्याण इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही हाल ही में हुए डीआरजी के जवान पर जानलेवा हमला और पुलिस सर्चिंग पार्टी पर हमले करने जैसे वारदात में शामिल अन्य 8 नक्सलियो को भी पुलिस ने पखनार इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
हालांकि ग्रामीण हत्या की वारदात का मास्टर माइंड कटेकल्याण एरिया कमांडर जगदीश और जनमिलिशिया कमाण्डर महंगु अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है। इन नक्सलियों में दो नक्सलियों पर 50 -50 हजार रु का ईनाम भी घोषित है।