बीजापुर। जिले की पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक स्थायी वारन्टी नक्सली को गिरफ्तार किया है। सर्चिंग के दौरान जिले के अलवाड़ा से पुलिस ने नक्सली मिच्चा लखमू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मिच्चा लखमू पर हत्या, बल्वा, आर्म्स एक्ट विस्फोटक अधिनियम के तहत 4 स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तार नक्सली की पिछले दस वर्षों से पुलिस को तलाश थी। शनिवार सुबह फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
10 साल से फरार स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में था आरोपी
![Naxalite arrested- Bijapur Police](/wp-content/uploads/2018/01/WhatsApp-Image-2018-01-06-at-16.58.36-960x630.jpeg)