Saturday, July 28, 2018
Home > Chhattisgarh > मंत्री अंजय चंद्राकर ने प्रयास से मिली विकास की गति, कुरुद विधानसभा क्षेत्र में सोलर पंप के लिए 49 लाख की मिली स्वीकृति

मंत्री अंजय चंद्राकर ने प्रयास से मिली विकास की गति, कुरुद विधानसभा क्षेत्र में सोलर पंप के लिए 49 लाख की मिली स्वीकृति

ajay chandrakar

कुरुद। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर के प्रयास से एक बार फिर कुरुद विधानसभा क्षेत्र के विकास में गति मिली है। धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक के दो गांव और मगरलोड़ ब्लॉक के तीन गांव अब सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योदजा से जल्द जुड़ जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्री चंद्राकर के प्रयास से कुरुद विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में सोलर पंप के लिए 49 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता ने मंत्री अजय चंद्राकर का धन्यवाद किया है।

इन गांवों में लगेंगे सोलर पंप

– कुरुद ब्लॉक के चरमुड़िया गांव में सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना के तहत स्टेशनपारा में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 9 लाख 80 हजार की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति हो गई है।

– कुरुद ब्लॉक के कोटगांव में मिनी जल प्रदाय योजना के तहत मुख्यबस्ती में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 9 लाख 80 हजार की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति हो गई है।

– मगरलोड़ ब्लॉक के नहरडीह गांव में मिनी जल प्रदाय योजना के तहत आबादीपारा में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 9 लाख 80 हजार की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति हो गई है।

– मगरलोड़ ब्लॉक के दमकाडीह गांव में मिनी जल प्रदाय योजना के तहत दमकाडीहपारा में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 9 लाख 80 हजार की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति हो गई है।

– मगरलोड़ ब्लॉक के नहरडीह गांव में मिनी जल प्रदाय योजना के तहत नहरडीहपारा में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 9 लाख 80 हजार की राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से स्वीकृति हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *