Sunday, May 13, 2018
Home > Chhattisgarh > पहली बार सोशल मीडिया पर सांसद अभिषेक सिंह ने पोस्ट की बेटी की तस्वीर

पहली बार सोशल मीडिया पर सांसद अभिषेक सिंह ने पोस्ट की बेटी की तस्वीर

रायपुर। राजनांदगाव के सांसद अभिषेक सिंह की सादगी और सरलता का हर कोई दीवाना है। सहज, शांत और सौम्यता के धनी  सांसद अभिषेक सिंह वैसे तो पारिवारिक तस्वीरों के बारें में सोशल मीडिया से परहेज रखना ही पंसद करते हैं।

लेकिन इस बार वो लीक से हटकर कुछ खास तरीके से उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सांझा की। इस तस्वीर में अभिषेक सिंह अपनी बेटी और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सांसद अभिषेक सिंह की फैमिली इस तस्वीर में बहुत ही सुंदर लग रही है।

सोशल मीडिया पर उनकी ये खास तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभिषेक सिंह के इस फैमिली तस्वीर पर उनके चाहने वालों की सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।

इस तस्वीर के साथ अभिषेक सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘बेटियां इतनी प्यारी होती हैं कि बस उनके चेहरे की मुस्कान से ही पूरे घर में रौनक आ जाती है, यह इतना सुखद और रोमांचक अनुभव होता है कि मन प्रफुल्लित हो उठता है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *