Thursday, March 29, 2018
Home > Chhattisgarh > प्रदेश के युवा सांसद अभिषेक सिंह को दी लोगों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई, सुबह से मिलते रहे लोग

प्रदेश के युवा सांसद अभिषेक सिंह को दी लोगों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई, सुबह से मिलते रहे लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा सांसद अभिषेक सिंह जो हमेशा से प्रदेश की जनता के सबसे चहेते माने जाते हैं। जिनकी सौम्यता और सरलता से विरोधी भी जिनकी तारीफ करते नहीं धकते हैं। ऐसे सांसद अभिषेक सिंह का आज जन्म दिवस है। युवा सांसद अभिषेक सिंह को सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। वहीं सुबह से उनके निवास पर बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है।

आपको बता दें कि राजनांदगांव के सांसद अभिषेक सिंह की दूरदर्शी सोच और जनता के प्रति समर्पण का भाव उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग साबित करता है जिनकी शांत और सहज जीवन जीने की कला हमें प्रेरित करती है। उनका मामना है कि भले ही हम कितने ही बड़े पद पर पहुंच जाएं लेकिन हमें अपनी जड़ों से जुड़ा  रहना चाहिए। सांसद अभिषेक सिंह हमेशा से ही सरल और सादगी के पक्षधर रहे हैं। आज उनके जन्म दिवस पर यही कामना है कि वो ऐसे ही जनहित की भावना लिए देश की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *