Thursday, February 15, 2018
Home > Chhattisgarh > स्वच्छता को किया जा रहा है नजरअंदाज, जनता हो रही है परेशान : समाजसेवी प्रकाशपुंज पाण्डेय

स्वच्छता को किया जा रहा है नजरअंदाज, जनता हो रही है परेशान : समाजसेवी प्रकाशपुंज पाण्डेय

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने रायपुर में कचरे के ढेर की समस्या को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रत्येक वार्ड में लोग कचरे की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बात से वार्ड के पार्षदों और निगम के अधिकारियों को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

पाण्डेय ने उदाहरण के तौर पर कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि, यह तस्वीर वार्ड क्रमांक 28, महर्षि वाल्मीकि वार्ड की हैं। इस वार्ड की पार्षद शारदा पटेल हैं। वार्ड में खुलेआम कचरा फेंका जाता है जिससे वहाँ सूअर विचरण करते हैं। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का भी खतरा मंडराता रहता है। यहां तक की पार्षद महोदया के निवास के आसपास भी कचरे के ढेर का अंबार लगा रहता है। जिससे आए दिन नालियां जाम हो कर ओवरफ्लो हो रहती हैं। जिस पर पार्षद का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रकाशपुन्ज पाण्डेय इसके पूर्व भी कचरे के ढेर व जल भराव जैसी समस्याओं को जनहित में उठाते रहे हैं और उन्होंने मीडिया के माध्यम से स्वच्छता अभियान के लिए जनता से अपील की है लोगों अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं।

प्रकाशपुन्ज पाण्डेय मार्च 2018 से, कचरे की समस्या, खुले में शौच, जल भराव जैसी समस्याओं के समाधान हेतु एक जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान जमीनी स्तर पर आम लोगों के साथ तो चलाया ही जाएगा इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सुचारु रुप से चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *