Tuesday, April 3, 2018
Home > Chhattisgarh > मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के आप कार्यकर्ताओं में फूंकी नई जान, संकल्प सभा में ओडिशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के 10 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के आप कार्यकर्ताओं में फूंकी नई जान, संकल्प सभा में ओडिशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के 10 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल

रायपुर। आम आदमी पार्टी की संकल्प सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। बर्बादी की सबसे बड़ी वजह शराब है और ये भी कहा कि  इस सभा मैदान में हजारों की तादाद में जुटी यह भीड़ उनका भाषण सुनने नहीं आई हैं। ब्लकि ये हजारों कार्यकर्ता और मतदाता बीजेपी के लगातार 14 सालों की सत्ता से त्रस्त हो चुकी हैं। अब ये सभी यहॆँ सरकार बदलने आयी हैं।

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी हैं। आम आदमी पार्टी के कई राज्यों के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। ओडिशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के हजारों की तादाद में लोग जुटे हुए हैं।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है लेकिन यह प्रदेश दारू में नंबर वन है। यहाँ प्राकृतिक संसाधन भरपूर है लेकिन उसे लूटने का काम किया सरकार, उद्योगपतियों ने किया है। सरकार ने 15 साल के अंदर में छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *