Wednesday, October 10, 2018
Home > Chhattisgarh > Breaking: जोगी कांग्रेस के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

Breaking: जोगी कांग्रेस के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अपनी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

जाजंगीर चांपा। जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जनता जोगी कांग्रेस के लिए घोषित उम्मीदवार के खिलाफ जनता जोगी कांग्रेस के सदस्यों ने मोर्चा खोलते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। जनता जोगी कांग्रेस के सदस्यों के इस अचानक लिए गए फैसले से राजनेतिक महकमे में भूचाल सा आ गया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता अपने ही पार्टी के खिलाफ सड़कों पर आ गए।

दरअसल, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता जोगी कांग्रेस के सुनील चन्द्रा अपने 60-65 गांवो के लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ जनता जोगी कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे खुद को पार्टी से अलग कर लिया है और अपनी ही पार्टी के लिए घोषित उम्मीदवार गीतांजलि पटेल पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *