Thursday, August 16, 2018
Home > Chhattisgarh > भाजयुमो कुरुद ने निकाली बाइक रैली, गांव-गांव दौरा कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

भाजयुमो कुरुद ने निकाली बाइक रैली, गांव-गांव दौरा कर गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

कुरूद। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कुरुद के कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। विभिन्न नगर व कस्बों में बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

सेलदीप(सिंगलदीप) में स्थित भगवान मनोकामनेश्वर महादेव की आशीर्वाद से निकाली गई रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलोकजैन, भठागांव सहकारी समिति के अध्यक्ष निर्मल चंद्राकर, जनभागीदारी  अध्यक्ष महा वि कुरुद खिलेन्द्र चंद्राकर, तेजन साहू, भोजराज चंद्राकर आदि ने हरी झंडी  दिखा कर रवाना किया। युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्री जैन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। आने वाला कल इन्ही युवाओं के कंधे पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। भजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर ने कहा कि कम समय की सूचना पर सैकड़ों युवाओं की टोली का बाइक रैली में शामिल होना यह प्रदर्शित करता है कि 2019 में महासमुंद लोकसभा में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।

भाजयुमो की बाइक रैली सेलदीप से प्रारंभ हुई बाइक रैली भेण्ड्री, मेघा से सांसद आदर्श ग्राम चर्चा होते हुए नगर पंचायत कुरुद प्रवेश किया जो विभिन्न गलियों का भ्रमण कर बगदेही, कोर्रा, भखारा, बिरेझर, दरबा से सीधा नरबदेश्वर महादेव मंदिर कोड़ापार पहुंची जहां महाआरती कर विराम ली। जिसमें प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश सिन्हा, धर्मेन्द्र साहू, भूपेंद्र सिन्हा,  चोवाराम साहू, कमल शर्मा, मुकेश सप्रे, नूतन धृतलहरे, अरुण साहू, हिमांशु साहू, विक्रम बंजारे, विकास गंजीर, जीतेन्द्र साहू, भूषण साहू, राजेश साहू, यीशु सिन्हा, राहुल जैन, होरीलाल साहू, शुभम शर्मा समेत करीब 500 मोटरसाइकिल में युवाओं ने रैली निकाली जिसमें 800 के करीब युवा भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *