CHHATTISGARHDurgLatest NewsMISCPoliticsRaipurTop News

भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, देवेंद्र यादव ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रह है। आज भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक यादव की जांच रैपिड टेस्ट किट से की गई है। इस बात की जानकारी देवेंद्र यादव ने खुद ट्वीट करके दी है।

देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने के बाद होम आइसोलेशन पर था। आज कोविड -19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पिछले दिनों में किसी के सम्पर्क में नहीं आया हूं। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊंगा।

कल भी प्रदेश में 235 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। कल नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9427 हो गई है। इनमें से 6610 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2762 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 55 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Comment here