Saturday, November 10, 2018
Home > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ के AICC सदस्यों की सूची में दुर्ग जिले के 6 कांग्रेस नेताओं ने बनाई जगह

छत्तीसगढ़ के AICC सदस्यों की सूची में दुर्ग जिले के 6 कांग्रेस नेताओं ने बनाई जगह

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के AICC सदस्यों की नामों की सूची जारी की है। दुर्ग जिले से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद मोतीलाल वोरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पाटन विधायक भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व महापौर नीता लोधी, प्रदेश सचिव दीपक दुबे को निर्वाचित सदस्य नियुक्त किया गया हैं।

जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि इस नियुक्ति से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी साहू और जिले के सेवादल, महिला कांग्रेस, NSUI, युवा काँग्रेस, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जनजाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों में हर्ष व्यप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *